नेपानगर: मांडवा में भीषण आग: गणपत टूटियां का घर जलकर राख, लाखों का नुकसान, गांव में अफरा-तफरी
बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांडवा में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर मांडवा निवासी गणपत टूटियां का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में रखा सोना-चांदी के आभूषण, अनाज, मक्का, गेहूं सहित लगभग 50 हजार रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर