हसपुरा: अंचल कार्यालय कक्ष में जमीनी विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार लगा, चार विवादित मामलों का हुआ निष्पादन
हसपुरा अंचल कार्यालय कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में सीओ सुनील कुमार व अंचल सहायक कृष्णा कुमार ने अपनी फरियाद लेकर आए लोगों का सुनवाई करते हुए चार मामला का निष्पादन दोनों पक्ष के आपसी सहमति से किया गया।