हाथरस: मुरसान के गांव ककरावली में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव ककरावली में आज दिन बृहस्पतिवार को घर के अंदर घरेलू विवाद के चलते फंदे पर विवाहिता का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचने के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई इसी क्रम में हादसे को देखकर मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!