हाथरस: 113 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में राज्य कर्मचारी सम्मेलन का किया गया आयोजन
जनपद हाथरस के 113 में प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में राज्य कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक दर्शन कुमार और सहसंयोजक नरेंद्र सिंह ने राज्य कर्मचारी सम्मेलन में आए सैकड़ो कर्मचारियों का फूल-माला व पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।