हाथरस: गांव ढकपुरा में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गर्म कुकर से घायल किया, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में बीती रात पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गर्म कुकर से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर घायल का कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले को लेकर कोतवाली हाथरस के पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।