हाथरस: कस्बा मेंडू में अवैध रूप से संचालित दवा फैक्ट्री पर शिकायत के आधार पर प्रशासनिक टीम ने की छापेमारी, मालिक फरार
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू स्थिति अवैध रूप से संचालित दवा फैक्ट्री पर की शिकायत पर प्रशासनिक टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। जगह मलिक बिना जानकारी दिए गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बिना लाइसेंस के फैक्ट्री में दवा बनाई जा रही थी। अधिकारियों ने भी बताया कि अभी तक फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं बना है।