हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
भाजपा नेता व विशाल ऑप्टिकल्स के मालिक डॉ विशाल गर्ग ने शनिवार को हरिद्वार की रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चश्मा की जांच को लेकर अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो कंपनी चश्मा की जांच करने आई थी उसे कुछ लोग छापेमारी बता रहे हैं जबकि वो एक सामान्य जांच प्रक्रिया थी। कहा कि ऐसे लोगों को जल्द कानूनी नोटिस दिए जाएंगे।