हरिद्वार: शांतरशाह गैंगरेप और वसीम प्रकरण को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार ने रोशनाबाद मुख्यालय पर दिया धरना
शांतरशाह गैंगरेप और वसीम प्रकरण को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शनिवार को रोशनाबाद मुख्यालय पर धरना दिया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। धरने को देखते हुए मुख्यालय के बाहर बेरीकेटिंग्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था।