हरिद्वार: सिंहद्वार के पास गंगनहर से महिला का शव बरामद, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
हरिद्वार में सिंहद्वार के पास गंगनहर से एक 58 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की स्तिथि साफ हो पाएगी। हालांकि परिजनों का कहना है किदेर शाम पैर फिसलने से महिला गंगनहर में गिर गई थी।