हरिद्वार: कनखल में पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधु संतों से की मुलाकात, यति नरसिम्हा नंद के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कनखल में साधु संतों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने यति नरसिम्हा नंद द्वारा मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में विद्वेष पैदा करते हैं और देश को बांटने का काम करते हैं। हरीश रावत ने जनता से ऐसे लोगो से दूर रहने की अपील भी की है।