लालगंज: कबुतरा बस स्टैंड से पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक कांता प्रसाद पाल व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम को कबुतरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।