गोपालपुर: नवगछिया पुलिस ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
आवासीय आइडियल विद्या मंदिर में नवगछिया पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।