लोनी: राम पार्क कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों ने बिजली विभाग को दी सूचना
सिद्ध बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे बिजली विभाग में एक ट्रांसफार्मर रख रखा है, इस ट्रांसफार्मर से आसपास क्षेत्र में बिजली की सप्लाई होती है, मंगलवार रात अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर से निकलने वाली आग और धुएं की सूचना बिजली विभाग को दी, सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से सप्लाई काट दी, लोगों ने रेत डालकर आग बुझाई