लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोनी तिराहा से एक बदमाश को गिरफ्तार किया कब्जे से तमंचा बरामद हुआ
एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम लोनी तिराहा पर चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश सोहेल को गिरफ्तार किया, बदमाश पर हत्या के प्रयास फिरौती मारपीट गाली गलौज समेत अन्य मुकदमे दर्ज है, बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश लोगों को डराने के लिए हथियार अपने पास रखता है।