खूंटपानी: ठाकुरागुटू में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित, बीमारियों से बचाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कि
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी के अंतर्गत ग्राम ठाकुरागुटू में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कीट जनित रोगों, विशेषकर मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यक्तिगत एवं सामुदायिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सरल एवं सहज भाषा में ग्रामीणों को इन