Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, खलियाण बांगर में किया स्थलीय निरीक्षण!! अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर सरकार गंभीर, राहत कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी! रूद्रप्रयाग के खलियाण बांगर क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। 👉 मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई जाए, नुकसान का शीघ्र आकलन कर नियमानुसार मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानसून से पहले हाई अलर्ट मंत्री ने सभी विभागों को आगामी मानसून को देखते हुए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। जेसीबी मशीनें, राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं और रेस्क्यू टीमें हर समय तैयार रखने को कहा गया। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के दौरान सतर्क रहें, नदी-नालों के समीप जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा की इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। खलियाण बांगर में राहत और पुनर्वास कार्यों की होगी लगातार निगरानी, प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा। #Rudraprayag #KhaliyanBangar #DisasterRelief #BharatSinghChaudhary #Uttarakhand #HeavyRainfall #MonsoonAlert #PushkarSinghDhami #BreakingNews #ViralPost #UttarakhandNews #RudraprayagUpdate 🚨🌧️🙏