धरहरा: एसडीपीओ ने झूठे शस्त्र अधिनियम में फंसाने की साजिश का किया खुलासा, दूसरे को फंसाने वाला खुद पहुंचा जेल
दूसरे को झूठे आर्म्स एक्ट के मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने वाला युवक अपनी ही चाल में फंस गया। धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा निवासी ललन यादव शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक पिस्तौल और दो कारतूस लेकर थाना पहुंचा और दावा किया कि गांव के राजा यादव उसे जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर आए थे।