नौबतपुर: टरवां गांव में पिछले हफ्ते 6 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के टरवां गांव में पिछले हफ्ते हुए 6वर्षिय बच्ची कि हुई हत्या मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ 2 एस डी पी ओ दीपक कुमार न बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि। मुख्य आरोपी घर पर है। जिसके बाद कांड के अनुसंधकर्ता के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।