नौबतपुर: खनन विभाग की टीम ने नौबतपुर बाजार के पास अवैध ओवरलोड बालू लदे हाइवा को किया जब्त
नौबतपुर थाना क्षेत्र नौबतपुर फुलवारी मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित नौबतपुर बाजार के पास खनन विभाग कि टीम अवैध ओवर लोड बालु लदे हाइवा को जप्त कर सुरक्षार्थ नौबतपुर थाना को सौंप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने खनन विभाग कि टीम ने एक हाइवा को जप्त कर सौंपा है जिसे जुर्माना राशी चुकाने के बाद मुक्त कर दिया जाएगा।