दारू: झुमरा डिपो चौक: मैदान बना शराबियों का अड्डा, बच्चे और स्थानीय लोग डरे
झुमरा डिपो चौक का मैदान बना शराबियों का अड्डा, बच्चों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा डिपो चौक स्थित लकड़ी टाल गेट के विपरीत दिशा में सहारा ऑफिस के पीछे स्थित खाली मैदान इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस मैदान के चारों ओर कई स्कूल और आवासीय इलाके मौजूद हैं, बावजूद यहां अड्डेबाजी होती है।