बलिया: जनता क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 ओबीसी व एससी—एसटी बंटवारे सहित तमाम मांगों को लेकर जनता क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांग किया कि ओबीसी व एससी एसटी आरक्षण तत्काल हो, ओबीसी के उपर एससी एसटी का मुकदमा नहीं होना चाहिए, ओबीसी को प्रवेश शुल्क आदि में एससी एसटी की तरह छूट मिले। विधायिका व न्याय पालिका में ओबीसी को आरक्षण दिया जाए।