बलिया: विधायक केतकी के बयान पर बहेरी में प्रदेश महासचिव ने पलटवार किया, कहा- मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोगियों के लिए बने वार्ड
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 बांसडीह विधायक केतकी सिंह द्वारा मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग से वार्ड बनाने वाले बयान पर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने बहेरी स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार की शाम चार बजे बयान जारी करते हुए पलटवार किया है। कहा कि चीन से एक बीमारी फैली थी कोरोना, उसी तरह बीजेपी वालों में एक बीमारी फैली है जिसका नाम है बोलोना।