बलिया: दुर्गीपुर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर हुईं राख, चार मवेशी झुलसे
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गीपुर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राम मंदिर के समीप अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक फूस की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, चार मवेशी झुलस गए और एक व्यक्ति भी आग बुझाने के दौरान झुलस गया।