बलिया: भरखरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस ने किया मौका-मुआयना
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 भरखरा गांव में सोमवार की रात एक घर में हुई चोरी की घटना के बाद मंगलवार को दिन में दस बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाकों में भी तलाश की। कुछ ही दूरी पर एक खेत में टूटे हुए तीन ब्रीफकेस और दो बक्से मिले, जिनका सारा सामान बिखरा पड़ा था।