बलिया: नारायनपाली गांव में शार्ट सर्किट से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे शार्ट सर्किट से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। नारायनपाली गांव निवासी मैनेजर गोंड की रिहायशी झोपड़ी में मंगलवार की दोपहर शार्टसर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।