बलिया: सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 सुखपुरा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे बैंक परिसर में धुआं भर गया और सिस्टम ठप हो गया। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग सुरक्षा के लिए बाहर निकल आए।