लालगंज: देवहट गांव निवासी पशुपालक की घर के पीछे बंधी भैंस चोरी, पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ चोरी का लगाया आरोप
ड्रमंडगंज के देवहट गांव निवासी पशुपालक हरिदास के घर के पीछे बंधी गर्भवती भैंस को सोमवार मंगलवार की रात चोर खूटे से रस्सी खोलकर हांक ले गए। सुबह जानकारी होने पर खोजबीन के बाद मंगलवार करीब 10:30 बजे दिन थाने पहुंचकर चार नामजद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पशुपालक की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है।