प्रतापगढ़: भैसौना गांव में छोटी बहन से झगड़े के बाद किशोर ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या की, जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के भैसौना निवासी नवाब अली का किशोर बेटा उजैफा का शुक्रवार को उसकी छोटी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहन की बातों से आहत भाई दौड़ता हुआ कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। भाई को अंदर से दरवाजा बंद करते देख छोटी बहन अनहोनी की आशंका से शोर मचाया। चिल्लाते हुए मां को जानकारी दी। इधर चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।