मंडी: पड्डल मैदान की बोली से प्रशासन मालामाल, व्यापारी व ग्राहक महंगाई से परेशान
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 मंडी में अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले मेले में पड्डल मैदान की ऑक्शन से जिला प्रशासन ने बेशक लगभग 5 करोड़ इक्ठ्ठा किए हुए होें। लेकिन इस बार शिवरात्रि महोत्सव के मेला में पहुंचने वाले व्यापारी व ग्राहक बिल्कुल भी प्रसन्न नजर नहीं आ रहें हैं। दुकानदारों की माने तो उन्हें इस बार स्टॉल पिछले साल की अपेक्षा अधिक मंहगें मिले हैं।