मंडी: आचार संहिता के मद्देनज़र सभी बंदूक धारक समय पर अपने हथियार करवाएँ जमा: सागर चन्द्र एएसपी मण्डी
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने सभी बंदूक धारकों से आग्रह किया है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनज़र सभी बंदूक धारक अपने हथियार जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जो गाइडलाइन चुनाव आयोग ने जारी की है उसी समय में सभी अपने हथियार जमा करवाएं। जो भी नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।