मंडी: औचक निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को तलब कर दिए हैं जरूरी दिशा-निर्देश-वीरेंद्र भट्ट शर्मा मेयर एमसी मंडी
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 मंगलवार को नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मेला मैदान पड्डल का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और खामियां पाई जाने पर संबंधीत ठेकेदार को भी तलब किया। वीरेंद्र भट शर्मा ने कहा कि आज उन्होंने दूसरी मर्तबा मेला मैदान का औचक निरीक्षण किया हैं।उन्होंने कहा कि कई जगह जहाँ खामियां पाई गई हैं जिसको लेकर सफाई ठेकेदार को तलब किया।