मंडी: बिना दस्तावेज नहीं ले जा पाएंगे 50 हजार से अधिक कैश
Mandi, Mandi | Mar 18, 2024 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आम नागरिकों से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 50,000 रुपये से अधिक की नकदी या 10,000 रुपये से अधिक का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सूरत में संबंधित दस्तावेज या सामान का बिल जरूर साथ रखें। उन्होंने निजी भवनों पर आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के भीतर झंडे बैनर आदि को उतारने का आग्रह भी किया।