मंडी: आचार संहिता लगने से नगर निगम मंडी के 12 करोड़ फंसे,चुनाव निपटने के बाद मिल पाएगी केंद्र से सालाना ग्रांट
Mandi, Mandi | Mar 18, 2024 15 वार्डों वाले नगर निगम मंडी को केंद्र से मिलने वाली 8 करोड़ रुपये की वार्षिक ग्रांट और राज्य सरकार से 4 करोड़ रुपये बकाया के लिए अब कम से कम 45 दिनों का इंतजार करना होगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से यह स्थिति बनी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही केंद्र से ग्रांट मिलने का रास्ता साफ हो पाएगा।निगम के कमिश्नर एचएस राणा ने पुष्टि की हैं।