ऊंचाहार: जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र पर एकमुश्त समाधान योजना को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, कर्मी का सोते हुए वीडियो हुआ वायरल
सूबे की योगी सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एकमुश्त समाधान योजना चला रही है।लेकिन क्षेत्र के जमुनापुर विधुत उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी इस योजना को पलीता लगा रहे है।बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इनकी कार्यशैली की पोल खोल दी, जब उपकेंद्र पर एक कर्मचारी सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि अन्य कर्मी नदारद है।यानी स्थिति रामराज्य की है।