कुरारा विकाशखंड क्षेत्र के जल्ला गांव में अन्ना पशुओं की समस्या से किसान परेशान.
District Magistrate Hamirpur up
Hamirpur Times News
Chief Minister Office Uttar Pradesh
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जल्ला गांव में अन्ना पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों और किसानों ने खंड विकाश अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अन्ना पशुओं से निजात दिलाने तथा फसलों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की मांग की है।
गांव निवासी अभिषेक, गोरेलाल, मानसिंह, राम प्रताप, अखिलेश, सचिन, कमलेश आदि ने शिकायती पत्र में बताया गया कि बड़ी संख्या में अन्ना पशु दिन-रात खुलेआम सड़कों के मुख्य मार्गों और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में घूमते रहते हैं। इनके कारण कुरारा से बेरी मार्ग समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। अचानक सड़क पर पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
किसानों का कहना है कि खेतों में घुसकर अन्ना पशु तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। मेहनत से तैयार की गई फसल को पशुओं द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। शासन-प्रशासन द्वारा अन्ना पशुओं के संरक्षण और नियंत्रण के प्रयास किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।