हमीरपुर जिले में यहाँ खेत के नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
📍 कुरारा, हमीरपुर
बरसात के बीच कुरारा क्षेत्र की पतारा ग्राम पंचायत के हरेहटा गांव में खेतों के बीच बने नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद खेतों की ओर जाने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है।
📌 मामला थाना क्षेत्र हरेहटा गांव का है।
#Hamirpur #Kurara #Harehta #Crocodile #हमीरपुर #कुरारा #हरेहटा #मगरमच्छ #BreakingNews #UPNews
@hamirpurpolice