🚨 BREAKING NEWS | हमीरपुर, आरटीओ ऑफिस हमीरपुर में आजमगढ़ मंडल के संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी सुनील दत्त ने किया औचक निरीक्षण।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर हुए निरीक्षण में अधिकारियों ने आवेदकों से कर्मचारियों के व्यवहार, आवेदन प्रक्रिया, खर्च और अतिरिक्त धनराशि की मांग को लेकर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान वाहन फिटनेस प्रक्रिया, विभिन्न पटल, रिकॉर्ड रूम और CCTV व्यवस्था की भी जांच की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालय में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या बिचौलिये का प्रवेश न हो। आवेदकों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और आवेदन संबंधी कमियों की स्पष्ट जानकारी देकर उनका जल्द निस्तारण किया जाए।
साथ ही ऑनलाइन और घर बैठे उपलब्ध परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
📍 स्थान: हमीरपुर
📌 Instagram Hashtags
#Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurNewsUP #RTOHamirpur #RTO TransportDepartment UPNews UPNewsToday BreakingNews LatestNews NewsUpdate HindiNews Bund