जहानाबाद: अमैन के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
अमैन के पास चलते बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत के कारण रविवार शाम करीब 7 बजे तक घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। परिजनों ने बताया कि घायल महिला राजा बाजार निवासी 26 वर्षीय अनिता देवी हैं। जो बाइक के पीछे बैठक किसी परिजन के पास नारायणपुर जा रही थी।