जहानाबाद: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिले के सभी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, सख्त चेतावनी दी गई
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर विभिन्न निर्देश भी मौजूद लोगों को दिए गए। पुलिस प्रशासन के द्वारा जानकारी दी गई कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त करवाई होगी।