जहानाबाद: हम पार्टी द्वारा शहर के निजी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन, समाजसेवियों और टोला सेवकों का सम्मान
हम पार्टी के द्वारा शहर के एक निजी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे मौजूद नेताओं ने जहानाबाद के समाजसेवियों और टोला सेवकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनलोगों के सेवा से हमारे समाज को जो फायदा होता है वह अतुलनीय है। अतः इनका सम्मान इनका हक है। रविवार दिन में करीब 4 बजे तक कई अन्य गतिविधियां अयोजित हुई।