चैनपुर: दंपत्ति पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद; JJMP के 'दिलीप दस्ते' से जुड़ा
चैनपुर थाना क्षेत्र के बसईरटोली गांव में चार अगस्त की रात दंपति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पूरे मामले का खुलासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीमती श्रुति ने गुरुवार सुबह