फिरोजाबाद में राजस्व टीम पर हमला: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल से मारपीट, हंसिया लेकर दौड़ाया......!!
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कमालपुर में चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के लेखपाल के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि कमालपुर निवासी ममता देवी ने 16 सितंबर को तहसील जसराना में भूमि संख्या 122 के सामने स्थित चकरोड पर कब्जे की शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व टीम गांव में पैमाइश के लिए पहुंची थी।
आरोप है कि मौके पर कुछ लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया और विवाद बढ़ गया। दबंगों ने हाथ में हंसिया और धारदार हथियार लेकर लेखपाल को दौड़ा लिया और कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सरकारी चकरोड बंद होने से किसानों को परेशानी होती थी। घटना के बाद लेखपाल ने दबंगों पर कार्रवाई के लिए थाना फरिहा में प्रार्थना पत्र दिया है।
👉 अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर चकरोड की पैमाइश करने राजस्व की टीम गई थी तो फिर साथ में थाना फरिहा पुलिस क्यों नहीं गई?
---
इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#Firozabad #FirozabadNews #UPNews #BreakingNews #Lekhpal #ViralVideo