Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
usr10636900
दशहरा पर्व पर की गई आतिशबाजी.........
Weir, Bharatpur
| Oct 21, 2026
MORE NEWS
जुड़वां बच्चों की हत्या करने के आरोप में इनकी मां और कथित प्रेमी को किया गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
Weir, Bharatpur | Oct 21, 2026
डीग के बडेसरा में जुड़वां मासूम बच्चों की हत्या का मामला।मृतक बालकों की मां प्रीति का गांव के ही राजेश नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रात के समय मासूम जुड़वा भाइयों विनय और विष्णु पर धारदार हथियार से वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और शवों को सुनसान जगह पर कड़बी के पूजों में छिपा दिया। बच्चों के नाना ने मामला दर्ज कराया। बच्चों की मां और उसके प्रेमी दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य साक्ष्यों एवं तथ्यों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
Weir, Bharatpur | Oct 21, 2026
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार, 11 न्यायिक अभिरक्षा में दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, दो अन्य आरोपियों को पकड़ने में भी मिली सफलता; पुलिस ने अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की भरतपुर। भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से 11 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हैं, जबकि दो आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। वहीं, दो अन्य आरोपियों को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिली है। भुसावर वृत्त के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों को 23 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि शेष आरोपियों को अगले दिन अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में दो आरोपियों पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने का दावा पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल मामले में आरोपी व्यक्तियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दे रही है। जिन लोगों का प्रकरण से कोई संबंध नहीं है, उन्हें परेशान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक सूचनाएं न फैलाएं। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मामले में वांछित आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि आरोपियों को पकड़ने में मदद मिल सके।
Weir, Bharatpur | Oct 21, 2026
जिम्मेदारी निभाने के साथ खेल भी................
Weir, Bharatpur | Oct 21, 2026
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना मामला। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल
Weir, Bharatpur | Oct 20, 2026
ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हो लौटा 'मेवाड़ दर्शन' दल: उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर का 3 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक हुआ संपन्न। वैर (भरतपुर)राज.।उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर के भैया-बहिनों का तीन दिवसीय ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शैक्षिक भ्रमण ‘मेवाड़ दर्शन’ सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में 53 सदस्यीय दल ने मेवाड़ की पावन धरा के शौर्य, त्याग और भक्ति के इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से जाना। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आदर्श विद्या मन्दिर समिति, भरतपुर के सम्मानित सदस्य आनन्द प्रकाश धावाई ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी के समय विद्यार्थियों के चेहरे पर नई ऊर्जा और भारी उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्ति, शौर्य और संस्कृति का अद्भुत संगम : इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन किया जिसके अन्तर्गत अजमेर व राजसमंद: पवित्र पुष्कर सरोवर, जगतपिता ब्रह्मा जी मन्दिर तथा नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही झीलों की नगरी उदयपुर में 'प्रताप गौरव केन्द्र' और महाराणा प्रताप स्मारक के माध्यम से मेवाड़ के वीर योद्धाओं की गाथाएं जानी। इसके साथ ही सहेलियों की बाड़ी और फतहसागर झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। चित्तौड़गढ़ में स्थित : चित्तौड़गढ़ दुर्ग का ऐतिहासिक विजय स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ, पावन जौहर स्थल, पद्मिनी महल व मीरा मन्दिर को देख विद्यार्थी भावविभोर हो उठे। भ्रमण दल में शामिल समस्त भैया बहिन एवं विद्या मन्दिर के आचार्य-आचार्या ने श्री सांवलिया सेठ मन्दिर में भी दर्शन कर समस्त विश्व की खुशहाली की मंगलकामना की । अनुशासन और ज्ञानार्जन का दिया संदेश शैक्षिक भ्रमण के दल में शामिल समस्त सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण पुस्तकों से परे व्यावहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना जगाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। विद्यार्थियों ने संपूर्ण यात्रा के दौरान अनुशासित रहकर ऐतिहासिक तथ्यों को नोट किया। भ्रमण दल में आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के सदस्य श्री आनन्द प्रकाश धावाई,वैर विद्यालय उपसमिति के अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, व्यवस्थापक श्री घमण्डी लाल मीणा, शैक्षिक भ्रमण प्रभारी आचार्या श्रीमती मंजू देवी , आचार्या श्रीमती गरिमा धाकड़, कार्यालय प्रमुख कपिल कुमार सिंघल, सहा.कार्यालय प्रभारी कन्हैयालाल शर्मा,आचार्य करतार सिंह शामिल रहे।
Weir, Bharatpur | Oct 20, 2026
डीग । जनूथर क्षेत्र के बडेसरा गांव में मां प्रीति के साथ अपने नाना घनश्याम चौधरी के घर रह रहे 13 वर्षिय दो जुड़वां भाइयों विनय चौधरी और विष्णु चौधरी की मंगलवार सुबह गला रेतकर और सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी थी।
Weir, Bharatpur | Oct 20, 2026
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 8 आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, 6 न्यायिक अभिरक्षा में भेजे नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू को पुलिस ने लिया पीसी रिमांड पर वैर। भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड प्रकरण में पुलिस ने आज आठ आरोपियों को लिंक न्यायालय वैर में पेश किया। आरपीएस कैलाश चंद चौधरी के नेतृत्व में आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय में पेश किए गए आरोपियों में मुकेश कुमार (रिटायर्ड फौजी), कपिल देव, लाखन, जितेंद्र, सियाराम, बालाराम, नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू शामिल हैं। न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद छह आरोपियों मुकेश कुमार (रिटायर्ड फौजी), कपिल देव, लाखन, जितेंद्र, सियाराम और बालाराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। वहीं, शेष दो आरोपियों नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू को पुलिस ने पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) पर लिया है। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। 5 आरोपी पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में और 6 आरोपी मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा भेजे गए।
Weir, Bharatpur | Oct 20, 2026