डीग के बडेसरा में जुड़वां मासूम बच्चों की हत्या का मामला।मृतक बालकों की मां प्रीति का गांव के ही राजेश नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रात के समय मासूम जुड़वा भाइयों विनय और विष्णु पर धारदार हथियार से वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और शवों को सुनसान जगह पर कड़बी के पूजों में छिपा दिया। बच्चों के नाना ने मामला दर्ज कराया।
बच्चों की मां और उसके प्रेमी दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य साक्ष्यों एवं तथ्यों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
Weir, Bharatpur | Oct 21, 2026