शामली: थानाभवन थाना पुलिस ने बस चालक और परिचालक से मारपीट के आरोप में जलालाबाद के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर को थानाभवन क्षेत्र में बस चालक व परिचालक के साथ टिकट के विवाद को लेकर मारपीट की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला रामरत्न मंडी कस्बा जलालाबाद निवासी अबरार व मोनू नाम के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।