शामली: नवीन मंडी स्थल शामली में गुड आढ़तियों के खिलाफ कोल्हू संचालकों का आक्रोश, जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नवीन मंडी स्थल पर माल बेचने के लिए पहुंचने वाले कोल्हू संचालकों ने आढतियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। मंडी में माल बेचने के लिए आने वाले कोल्हू संचालकों ने बताया कि आढ़ती उनके 300 ग्राम के कट्टे को 500 ग्राम में तोलते हैं और माल पर मनमानी करते हुए बट्टा भी लगाते हैं।