शामली: शामली में सीएनजी पंप पर लेन तोड़कर आगे बढ़े पुलिस निरीक्षक की वीडियो हुई वायरल, अधिकारियों ने दी हिदायत
Shamli, Shamli | Dec 9, 2024 सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक थ्री स्टार निरीक्षक शामली में सीएनजी पंप पर लेन तोड़कर अपनी गाड़ी में सबसे पहले गैस भरवाने पहुंचते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मी को नियमों का पूर्णत: पालन करने की हिदायत दी है।