शामली: उस्मानपुर के ग्रामीण से हुई करीब ₹76 हजार की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर थानाभवन थाने में दर्ज हुआ केस
Shamli, Shamli | Dec 8, 2024 रविवार की शाम करीब 6 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी ग्रामीण शौकीन की शिकायत के आधार पर साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे एक फोन कॉल आई थी, जिसपर उसे एकमुश्त पैसा भेजने के नाम पर खाते से करीब 76 हजार रूपए साफ कर दिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।