शामली: SP ने पुलिस लाइन सभागार में CO, थानाध्यक्षों व महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जारी की गाइडलाइन
Shamli, Shamli | Dec 8, 2024 रविवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक SP शामली रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के समस्त CO, थानाध्यक्षों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। SP ने पुलिस अफसरों को बीट से संबंधित पुलिसकर्मियों के सहयोग आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक करने और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराने के निर्देश दिए।