शाहपुरा। शहर के महलों के चौक में जलदाय विभाग द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं होने पर प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और ठेकेदार को सोमवार तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।